उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील में विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें चेतावनी दी गई कि उनकी सभी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि उनका प्रारंभिक वेतनमान का उच्चारण किया जाए।पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि की जाए। महंगाई को देखते हुए भत्तो में वृद्धि की जाए तथा नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर वाहन भत्ता दिए जाने की मांग हुई।बिंदकी कस्बे के तहसील परसों में शनिवार को दिन में करीब 11:00 से उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उप शाखा तहसील बिंदकी द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें मांग की गई की प्रारंभिक वेतन मान का उच्ची करण किया जाए। पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि की जाए। राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार के पदों का कार्यात्मक संभाजन कर नियमावली संशोधन करने की मांग की गई। इसके अलावा एसीपी विसंगति दूर करने की मांग की गई। महंगाई को देखते हुए भत्तो में वृद्धि की मांग की गई। नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर वाहन भत्ता दिए जाने की मांग हुई। इसके अलावा विशेष वेतन भत्ता दिए जाने की भी मांग हुई। पदनाम परिवर्तित करने की भी लेखपाल संघ ने मांग किया।

अंतर मंडलीय स्थानांतरण की मांग की गई। पेंशन विसंगति ठीक करने की मांग हुई। शहरीकरण जनसंख्या में वृद्धि भूमि के टुकड़ों में विक्रय वृद्धि आदि कारणों से बढ़ते भूमि विवादों के दृष्टिगत लेखपाल के पदों में वृद्धि कार्यालय एवं राजस्व सहायक तथा राजस्व पुलिस चौकी की व्यवस्था करने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि यदि मांग पूरी नहीं गई तो आगे भी आंदोलन जारी रह सकता है। इस मौके पर लेखपाल संघ तहसील बिंदकी के मंत्री दीपक कुमार तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुजीत यादव पूर्व अध्यक्ष अजीत वर्मा मनोज साहू कुलदीप मौर्य जितेंद्र कुमार मयंक तिवारी राहुल अनुराग वाजपेई सुमित मनोज कुमार धीरेंद्र, अंकुर त्रिपाठी, धर्मेंद्र, सोनी देवी तथा उमेंद्र मौर्य आदि रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

