उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ीपुर व सनगांव गाँव के बीच बने पार्क के समीप अनियंत्रीत चार पहिया वाहन साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मारते हुए खंती में कूद गया। जिससे साइकिल सवार मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे कि जानकारी ग्रामीणों को हुई तो घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार हुसेनगंज थान क्षेत्र के झलहा गाँव निवासी राम खेलावन का 35 वर्षीय पुत्र सन्तोष जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

वह शहर से मजदूरी कर साइकिल पर सवार होकर बीती रात वापस घर लौट रहा था। जब वह कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ीपुर व सनगांव गाँव के बीच बने पार्क के समीप पहुंचा। तभी रोड से निकला अनियंत्रीत चार पहिया वाहन उसको टककर मारते हुए खंती में कूद गया। जिससे साइकिल सवार मजदूर सन्तोष गम्भीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से गुज़र रहे ग्रामीणों ने जब उसको घायल अवस्था मे रोड पर पड़ा देखा तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By