उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरुं थानां क्षेत्र के गेरिया गांव के समीप दो बाइकों की भिडन्त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के रायपुर गाँव निवासी राम राज का 16 वर्षीय पुत्र शिव चन्द बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र के गेरिया गांव के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार शिव चन्द रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए। प्राथमिक उपचार के बाद उसको सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share