उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरयानी गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लम्हेटा गांव हाल मुकाम राधा नगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव निवासी छेद्दु का 45 वर्षीय पुत्र रती लाल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए गाजीपुर थाना क्षेत्र के गया था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के चुरयानी गांव के समीप पहुंची तभी ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक रतीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By