उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर उसरैना गांव के समीप अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक सकवार रोड पर गिरकर घायल हों गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के नया टोला निवासी राम भजन का 25 वर्षीय पुत्र अशरफी लाल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था।

जब उसकी बाइक थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित उसरैना गांव के समीप पहुंची तभी अचानक बाइक के सामने साइकिल सवार आ गया। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक चालक रोड पर गिरकर घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
