उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के छविनाथपुर गाँव में सोमवार की सुबह अपने घर की छत से गिरकर नेत्रहीन वृद्ध महिला घायल हो गयी। जिसे घायल अवस्था मे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार छविनाथपुर गांव निवासी श्यामसुन्दर की 60 वर्षीय नेत्रहीन पत्नी ननकी देवी सोमवार की सुबह छत पर धूम ले रही थी।

तभी अचानक छत से नीचे गिरकर वह घायल हो गयी। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अपने वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share