Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले में दो बाइकों की भिडन्त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के समियाना गांव निवासी बनवारी लाल शुक्ला का 55 वर्षीय पुत्र राजेश शुक्ला व थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गाँव निवासी राम शरन साहू का 28 वर्षीय पुत्र प्रेमलाल साहू दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आए थे। जब उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले में पहुंची।

तभी दूसरी बाइक सवार उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे दोनों रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By