Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव और पहाड़ीपुर गाँव के बीच चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के झलहा गांव निवासी राम खेलावन का 35 वर्षीय पुत्र संतोष साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

बीती रात वापस घर लौटते समय जब वह कोतवाली क्षेत्र के सनगांव और पहाड़ी के बीच पहुंचा तभी चार पहिया वाहन ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार संतोष रोड पर गिरकर घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By