G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की शदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले में ननिहाल आया बालक घर की छत पर खेलते समय बच्चों से धक्का लगने पर छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के खैरेई पचीशा गाँव निवासी तहसीम का 7 वर्षीय पुत्र अश्शु अपने परिजनों के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले अपनी ननिहाल आया था।

आज शाम को वह घर की छत पर मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रहा था। बताते हैं तभी किसी मोहल्ले के बच्चे से धक्का लगने पर वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share