उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के गाजीपुर थाना क्षेत्र के विकास नगर के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के सेमौनी थाना क्षेत्र के गौरा जलालपुर गांव हाल मुकाम गांजीपुर थानां क्षेत्र के इन्द्रो गाँव निवासी राम गोपाल शर्मा का 42 वर्षीय पुत्र श्याम लाल शर्मा जो ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।रोज की भाँति आज भी भ सवारी छोड़कर वापस लौट रहा था।

तभी गाजीपुर थाना क्षेत्र के विकास नगर के समीप उसका रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक श्याम लाल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share