उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कस्बे में किसान मजदूर मोर्चा की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जो लोग संगठन में सक्रियता के साथ काम नहीं कर रहे उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संगठन को पूरे देश प्रदेश में गांव स्तर तक मजबूत करना है। कहां की किसान मजदूर आयोग के गठन की लगातार मांग की जा रही है लेकिन केंद्र सरकार अभी तक इस मामले में एक गंभीर नहीं हुई है इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशी का पालन करने वाली महिलाओं के लिए महिला सम्मान निधि दिए जाने की भी मांग हो रही है। जानकारी केअनुसार कस्बे के ललौली चौराहे के समीप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में किसान मजदूर मोर्चा के कार्यालय में बुधवार को दिन में करीब 1:00 बजे संगठन की एक बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को बूथ स्तर तथा प्रत्येक गांव में चौपाल व बैठक करके संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि संगठन के काम में कोई हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हें बाहर का भी रास्ता दिखाया जा सकता है। हमारा किसान मजदूर मोर्चा लगातार किसान मजदूर आयोग के गठन की मांग कर रहा है लेकिन अभी तक सरकार ने इस मांग को गंभीरता से नहीं लिया। इस मांग को लेकर पूरे देश प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव की महिलाएं भैंस पालन बकरी पालन तथा गाय पालन आदि करती हैं इसलिए सरकार को महिला किसान सम्मान निधि भी देना चाहिए। इस मौके पर किसान मजदूर मोर्चा की जिला सचिव प्रियंका पाल ने कहा कि जनपद के सभी थानों में पीड़ितों की समस्या गंभीरता से सुनकर उन्हें हल करने का काम करना चाहिए। यदि पीड़ितों की समस्याएं ठीक से सुनकर हल नहीं कीगई तो संगठन धरना प्रदर्शन करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वास्तविक पात्र लोगों को आवास की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर किसान मजदूर मोर्चा के प्रदेश सचिव महावीर गौतम मंडल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार पटेल के अलावा रामराज करी रामलाल पासवान रूबी देवी रामबहादुर कुशवाहा लक्ष्मी देवी इंद्रपाल अनुज कुमार राजाराम मोमना चंद्रशेखर शिव पूजन गंगाराम सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। मौजूद लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल का फूल मालाओं से लाकर स्वागत भी किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

