उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के पलिया गांव में बच्चों के साथ पेड़ पर चढ़कर खेल रहा बालक नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी नकुल का 8 वर्षीय पुत्र चंदन गांव में बच्चों के साथ पेड़ पर चढ़कर खेल रहा था।

तभी उसका पर फिसला और वह नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। तो वही परिजन अपने वाहन से उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share