उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अबूनगर रानी कॉलोनी में अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। जिससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हों गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के वर्मा तिराहा गढ़ीवा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय गंगा प्रसाद का 60 वर्षीय पुत्र राम औतार जो ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति व सवारी छोड़कर वापस लौट रहा था, तभी अबू नगर रानी कॉलोनी में स्थित सीओ ऑफिस के समीप उसका ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 102 एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश कुमार ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंचे परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share