Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर आज सुबह हसवा के समीप ओवर ब्रिज पर स्कार्पियो व पिकअप की भिड़ंत में वृद्ध महिला समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार खागा कस्बा के धूमनगंज निवासी स्व0 धुन्ना राईन की 70 वर्षीय पत्नी बदरूननिशा अपने 40 वर्षीय पुत्र अनीस, मेंहदी हसन की 45 वर्षीय पत्नी नूर जहां व 10 वर्षीय नाती मो0 फैसल व फातिमा के साथ स्कार्पियो से शहर आ रहे थे।

जैसे ही ये लोग हसवा के समीप ओवर ब्रिज एनएच-2 पर पहुंचे तभी ओवर टेक करते समय पिकअप से भिड़ंत हो गई जिससे चारों घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By