Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कस्बे के समीप रोड पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के अलदरपुर कौडेरवा गांव निवासी मनबोधन का 35 वर्षीय पुत्र वीरू मलवा कस्बे किसी काम से गया था।

जब वह नेशनल हाईवे दो पार कर रहा था तभी अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वीरू रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं, वही घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By