G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी सवास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के उमर गाहना गांव निवासी कमलेश का 28 वर्षीय पुत्र अनिरुद्ध और गांव निवासी घसीटे का 27 वर्षीय पुत्र अंशु दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहे थे।

जब उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला हड़ताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share