उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले केऔंग थानां क्षेत्र के बिंदकी रोड रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकरीं के अनुसार रिश्तेदारी से घर वापस लौटते समय बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर कर घायल हो गया। घायला वस्था में पुलिस ने उसे पी एच सी गोपालगंज में भर्ती कराया जहां पर उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के गांव बरिगंवा निवासी अचल उम्र 22 पुत्र श्रीराम औंग थाना क्षेत्र के शुक्ला नगर रावतपुर रिश्तेदारी में गया हुआ था। शुक्रवार देर रात बाइक से घर लौटते समय बिंदकी रोड रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में पी.एच.सी. गोपालगंज में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अविवाहित थाऔर मजदूरी करता था। मां सीता देवी रो-रोकर बेहाल हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसी वाहन से टकराने की बात सामने नहीं आई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share