उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के पत्र दिनांक: 28.08.2025 के क्रम में जिले की सदर कोतवाली नगर के तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा के उत्तरी, के गाटा संख्याः 753 पर स्थित मंगी मकबरा पर दिनांक 11.08.2025 को हुए विवाद के दृष्टिगत प्रश्नगत प्राचीन इमारत की सुरक्षा एवं क्षेत्र में प्रभावी कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत एक अस्थायी पुलिस चौकी खोले जाने की अपेक्षा की गयी थी। जिसके क्रम में दिनांकः 03.09.2025 को प्रश्नगत प्राचीन इमारत की सुरक्षा एवं क्षेत्र में प्रभावी कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत एक अस्थायी पुलिस चौकी रेडड्या खोले जाने का आदेश निर्गत किया गया था। अतः अस्थायी पुलिस चौकी रेडड्या थाना कोतवाली नगर के प्रभावी संचालन एवं भौगोलिक सीमांकन हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत गोपालनगर, आदर्श नगर उत्तरी, रेडड्या, नई बस्ती, मैकू का पुरवा को अस्थायी पुलिस चौकी रेडड्या का कार्यक्षेत्र (Judicial Area) निर्धारित किया जाता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share