उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सौंरा गाँव के समीप रोड पार कर रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए निकल गया। जिसकी इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सौंरा गांव निवासी स्व0 सुखराम रैदास का 56 वर्षीयपुत्र श्रीराम रैदास का रविवार की शाम लगभग 6 बजे सड़क पार कर रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिसे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share