G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप रोड किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से टकरा कर बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करणपुर गोपालपुर गाँव निवासी श्री राम किशोर पाल का 35 वर्षीय पुत्र श्याम बाबू पाल ने खड़ी डीसीएम में पीछे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुँचाया गया।

जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के।बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही परिजनों ने बताया कि श्याम बाबू पाल किसी काम से बकेवर कस्बा गया था और वहां से बाइक द्वारा वापस अपने गांव करनपुर गोपालपुर लौट रहा था तभी रास्ते में खड़े डीसीएम गाड़ी में टकराकर घायल हो गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share