उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के इटैली गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड़ पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हथगांव थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी सुखलाल का 55 वर्षीय पुत्र जगदीश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए हुसैनगंज थाना क्षेत्र आया था। जब उसकी बाइक इटैली गांव के समीप पहुंची तभी अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई।

जिससे बाइक चालक जगदीश रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share