उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थानां क्षेत्र के सराय साबा धानी का पुरवा नगरा गांव के समीप स्थित आम के पेड़ पर चढ़कर जानवरो के लिए पत्ती तोड़ते समय बृद्ध नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सराय साबा धानी का पुरवा नगरा गांव निवासी सुखलाल का 55 वर्षीय पुत्र नेवालाल गाँव के समीप स्थित आम के पेड़ पर चढ़कर जानवरों के लिए पत्ती तोड़ रहा था। तभी पेड़ की डाल से उसका पैर फिसला और वह पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

