G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शीर मवई गांव के समीप बाइको की भिडन्त में दोनो बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर इब्राहिमपुर गांव निवासी रुद्रपाल सिंह का 35 वर्षीय पुत्र करन सिंह बाइक पर सवार होकर हथगांव थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव अपने मामा के घर एक शादी समारोह में सामिल होने जा रहा था। जब उसकी बाइक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शीर मवई गांव के समीप पहुंची।

तभी सामने से आए दूसरे बाइक सवार से उसकी ज़ोरदार भिडन्त हो गई। जिसमें दोनो बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे थे। तभी हादशे के जानकारी होने पर जिला अस्पताल पहुंचे दूसरे बाइक सवार के परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share