Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुजरही गांव की मोड़ के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली पर खाद लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने अचानक ब्रेक लिया जिससे ट्रॉली पर लदी खाद की बोरी बाइक पर गिर गई।बाइक पर सवार माँ सहित भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के हासिमपुर भेदपुर गांव निवासी स्व. प्यारे लाल का 23 वर्षीय पुत्र कौशल अपनी 50 वर्षीय मां गायत्री देवी और 22 वर्षीय बहन शारदा देवी को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुजरही गांव की मोड़ के समीप पहुंची तभी आगे चल रहे ट्रैक्टर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे ट्रैक्टर ट्राली पर लदी खाद की बोरी बाइक पर गिर गई। बाइक चालक कौशल उसकी माँ गायत्री देवी और बहन शारदा देवी तीनों घायल हो गए। घायल अवस्था मे।उनको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर माँ को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए भाई बहन को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By