उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिलें के किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव में मंगलवार दोपहर एक महिला पर बंदर ने अचानक हमला कर दिया। जिससे महिला हड़बड़ाहट में खुद को बचाने के लिए भागी तो उसका।संतुलन बिगड़ा और वह सीढ़ियों से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सरौली गाँव निवासी रमेश चंद की 45 वर्षीय पत्नी गीता देवी आज दोपहर में गांव के मंदिर के समीप बैठी हुई थीं।

तभी अचानक एक बंदर ने उस पर हमला कर दिया। बंदर के हमले से घबराकर भागी तो उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीढ़ियों से नीचे गिरकर गंभीर रूप।से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

