Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के इमलिया बाग मोहल्ले में घर की खुली छत पर धूप में खेल रहा मासूम खेलते समय छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के इमलिया बाग मोहल्ला निवासी पप्पू का 3 वर्षीय पुत्र रोआन अपने घर की खुली छत पर धूप में खेल रहा था। तभी खेलते खेलते वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको गोद में उठाया और भागते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By