उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिला अस्पताल में घायल अवस्था मे महिला को लाया गया जो ट्रेन से उतरते समय घायल हो गई थी। वही डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार मलवा थानां क्षेत्र के भदबा गाँव निवासी सोहन लाल की 60 वर्षीय पत्नी श्रीमती पैसेंजर ट्रेन पर सवार होकर किसी काम से जा रही थी। जब ट्रेन कानपुर जनपद के चन्देरी रेलवे स्टेसन पर पहुंची।

तभी ट्रेन से उतरते समय वह गिरकर घायल हो गई हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए फ़तेहपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही साथ जिला अस्पताल आये श्रीमती के पति सोहन लाल ने बताया। यह ट्रेन पर सवार होकर अपने परिवार के लोगो के साथ गई थी। जब ट्रेन स्टेसन पर पहुंची तभी हड़बड़ाहट में चलती ट्रेन से उतरने लगी तो गिर गईं जिसके चलते इनका एक पैर टूट गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share