G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाँधी सभागार कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अविनाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई, बैठक में भूमि विवाद संबंधी समस्याएं, पुलिस सुरक्षा सम्बन्धी समस्या, बैंक से ऋण सम्बन्धी समस्या, पेंशन सम्बन्धी समस्या, शिक्षा से संबंधित समस्याएं, चिकित्सीय समस्याएँ, वित्तीय सहायता मुद्दे, सैनिकों से प्राप्त अन्य प्रकार की शिकायतों का निराकरण आदि। पूर्व की बैठक में जिला सैनिक बन्धु से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रगति समीक्षा की , साथ ही पूर्व सैनिकों को अवगत कराया गया। आज को बैठक में 03 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसे अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा आई०जी०आर०एस० के माध्यम से सम्बन्धित विभागों को त्वरित कार्यवाई करने हेतु विभागों को आदेश दिये गये। इस मौके पर कर्नल दिनेश कुमार शर्मा (अ.प्रा.) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर, समाज कल्याण अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, सेवायोजन अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, सप्लाई डिपो प्रयागराचा व अन्य विभागों के अधिकारी, एवं पूर्व सैनिक, व उनके आश्रित उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share