G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें की खागा कोतवालों क्षेत्र के ब्रह्मानपुर गाँव के समीप बीती रांत अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के उमेदपुर टेनी गाँव निवासी महादेव सिंह का 45 वर्षीय पुत्र रमेश चंद्र पुत्र जो पीआरडी जवान हैं और खागा कोतवाली में तैनात हैं। बीती रात वह अपने घर से साइकिल पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकले निकला था।

जब वह ब्रह्मानपुर गाँव के समीप पहुंचा तभी अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुय निकल गया।, जिससे वह रोड़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर मौजू गांव के एक रिक्शा चालक ने घायल रमेश चंद्र को पहचान लिया और तुरंत उनके परिजनों को सूचित कर उसको इलाज के लिए हरदो स्वास्थ केंद्र पहुँचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गम्भीर देखते हुए उसको सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share