Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में इनवर्टर का प्लग निकला हुआ था। उसको बोर्ड में लगाते समय महिला का हाथ प्लग छू गया जिससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी रमेश चंद की 35 वर्षीय पत्नी रेनू देवी घर में लगे इनवर्टर के प्लग को लगा रही थी।

तभी प्लग में हाथ लगने से वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप गया। तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी अरुण कुमार व पायलट शिव करन ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By