उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास भिटौरा रोड चौराहे के समीप बाइक पर सवार महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी संतोष कुमार अपनी 45 वर्षीय पत्नी आशा देवी को बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास के भिटौरा रोड चौराहे के समीप पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी आशा देवी रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपराष्ट्र उसे मृत घोषित कर दिया तो परिजन उसके शव को अपने साथ घर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share