उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में किशोरी ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में धड़कन मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी स्वर्गीय केशन लाल की 14 वर्षीय पुत्री प्रिंसी देवी को उसकी माँ ने किसी बात को लेकर डांट दिया मां की डांट से क्षुब्ध होकर उसने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसकी माँ को जानकारी हुई। तुरन्त अपने परिजनों के साथ उसको प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share