उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला अस्पताल में रोड हादशे में घायल दो युवकों को इलाज के लिए उनके परिजन लेकर पहुँचे। जहां डॉक्टर घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अमुसार थरियांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी धरमराज मौर्या का 18 वर्षीय पुत्र छोटू व गांव निवासी फूल सिंह मौर्या का 22 वर्षीय पुत्र विपिन मौर्या दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर कौशाम्बी जनपद किसी काम से जा रहा थे।

जैसे ही उनकी बाइक कौशाम्बी जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर स्थित अजुहा के समीप पहुंचे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से दोनो युवक घायल हो गये। हादशे की जानकारी उनके परिजनो को हुई

तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर दोनो घायलों को निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

