Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के धरमपुर कोडांर गांव के समीप स्थित खेत में काम करने के लिए गयी महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धरमपुर कोडांर गांव निवासी हीरा लाल की 45 वर्षीय पत्नी माया देवी घर से गांव के समीप स्थित खेत में काम करने गई थी।

तभी उसको जहरीले साहब ने काट लिया सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत परिजनो ने माया देवी को बाइक पर सवार किया और उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By