G-FG6935EM07

फतेहपुर। जाफ़रगंज थाना क्षेत्र के सठगवां गाँव के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार महिला चलती बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार जाफ़रगंज थानां क्षेत्र के गाँजर गाँव निवासी कैलाश का 20 वर्षीय पुत्र उदय अपनी 45 वर्षीय माँ ब्रह्मकुमारी को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था।

जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र के सठगवां गाँव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार उसकी माँ ब्रह्मकुमारी रोड़ पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share