Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के तामेश्वर चौराहे के समीप घर से पैदल किसी काम से निकली महिला को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे महिला रोड पर गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के तबेश्वर मोहल्ला निवासी देवी प्रसाद की 43 वर्षीय पुत्री मीनाक्षी देवी घर से पैदल किसी काम के लिए निकली थी।

तभी बाइक सवार ने उसको जोरदार टककर मार दिया। बाइक की टक्कर से वह रोड पर गिरकर घायल हो गई हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By