Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे के समीप ओमनी वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के अस्ता गांव निवासी राम सजीवन का 30 वर्षीय पुत्र विनय बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए गाजीपुर थाना क्षेत्र गया था।

जब वह शाह कस्बे में पहुंचा तभी ओमनी वैन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक विनय रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की सूचना फोन कर सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By