G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के समीप बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पखरौली गाँव निवासी स्वर्गीय जगरूप की 55 वर्षीय पत्नी रानी देवी घर से किसी काम के लिए पैदल जा रही थी। तभी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था में परिजन उसको इलाज के लिए कानपुर लेकर गए वहां से वापस जिला अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share