Spread the love

उत्तर रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास पर ट्रक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज मोहल्ला निवासी अशरफ़ी लाल विश्वकर्मा का 32 वर्षीय पुत्र अमित कुमार विश्वकर्मा व राधा नगर थाना क्षेत्र के देवीगंज भिखारीपुर मोहल्ला निवासी सीता सीताराम विश्वकर्मा का 39 वर्षीय पुत्र अजय विश्वकर्माउर्फ रामू दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर थरियांव थाना क्षेत्र एक शादी समारोह में फोटो खींचने जा रहे थे। जब उनकी बाइक थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 बाईपास पर पहुंची तभी ट्रक बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भरतु कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By