उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के भदबा गांव के समीप पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सीतापुर से थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव अपने मायके आई निर्मला देवी अपने पत्नी सतीश के साथ बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रही थी।

जब बाइक थाना क्षेत्र के भदबा गांव के समीप पहुंची तभी चलती बाइक से गिरकर निर्मला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके भाई सुरेन्द्र कुमार शुक्ला को हुई तो तुरंत अपने चार पहिया वाहन से घटना स्थल पर पहुंचकर उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share