उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के बुदवन गाँव के समीप अनियंत्रित होकर पिकअप बगल से गुजर रही बाइक में जा पलटी। जिसमें बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी व ढाई वर्षीय पुत्र घायल हो गया। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जानकारी के अनुसार बुदवन गांव निवासी अभिमन्यु का 28 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार अपनी पत्नी माया देवी 25 वर्ष व ढाई वर्षीय पुत्र अर्पित के साथ बाइक से शादी समारोह से घर वापस जा रहे थे। जैसे ही ये लोग गांव के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक में पलट गई। जिससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी व पुत्र घायल हो गए। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को इलाज के लिए जिला हरदो सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रफ्रंकर दिया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share