G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेशहन गांव निवासी प्रेम चन्द्र का 30 वर्षीय पुत्र रज्जन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर एऐ रहा था।

जब उसकी बाइक असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव के समीप पहुंची। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक रज्जन गम्भीर रूप से घायल हो गया, हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share