उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव में अपने घर की छत पर गेहूं सूखने के लिए फैलाकर उतर रहा अधेड़ का संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के औरेई गांव निवासी पहलाद का 50 वर्षीय पुत्र रामचंद्र अपने घर की छत पर गेहूं सूखने के लिए फैलाने गया था।

तभी छत से उतरते समय उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share