उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर नेता ढाबा के समीप अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिलंदा सरांय शईद गांव निवासी गणेश का 35 वर्षीय पुत्र सज्जन बाइक पर सवार होकर थाना क्षेत्र के बीवी हॉट अपनी बुआ के घर जा रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बिलंदा नेता ढाबा के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक चालक सज्जन गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share