उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मिश्रा मऊ गांव के समीप रोड पार कर रही नील गाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मिश्रा मऊ गांव निवासी स्वर्गीय राम बहादुर का 29 वर्षीय पुत्र बृज किशोर बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

वहां से वापस घर लौटते समय जब वह गांव के समीप पहुंचा तभी रोड पार कर रही नील गाय से टकराकर गम्भीर रूप।से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसकी पत्नी शांति देवी को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

