Spread the love

फ़तेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जैती खेडा गाँव में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जैती खेडा गाँव निवासी राम।बहादुर की 17 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी को उसकी माँ ने किसी बात को लेकर डांट दिया मां की डांट से क्षुब्ध होकर उसने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसकी माँ को जानकारी हुई। तुरन्त अपने परिजनों के साथ उसको प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। वही परिजन शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By