उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर मुरादीपुर गाँव के समीप अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल अवस्था में एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए गोपालगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया गया। जहां डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद हालात गम्भीर बताते हुए। जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के नरवल गांव निवासी विवेक कुमार पुत्र राजेश कुमार 23 वर्ष बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रहे था।

जब उनकी बाइक मुरादीपुर के।समीप पहुंची तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे विवेक रोड पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना राहगीरों ने सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ई.एम.टी सचिन व पायलट अनिरुद्ध ने घायल को इलाज के लिए गोपालगंज अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसी एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

