Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में घरेलू कलह के चलते युवक ने दुकान के अन्दर फासी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारीे के अनुसार प्रेमनगर निवासी घनश्याम सविता के 45 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार की कस्बे में ही दुकान है बताया जाता है कि उसने दुकान में फासी लगाकार आत्महत्या कर लिया सुबह जब परिजनो को पता चला तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनो में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By