उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बकेवर रोड शंकर नगर के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव निवासी नरेश सिंह का 30 वर्षीय पुत्र अंशुमान सिंह जहानाबाद थानां क्षेत्र के कस्बा दवा लेने गया था।

वहां से लौटते समय जब उसकी बाइक बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शंकर नगर के समीप पहुंची तभी तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार अंशुमान सिंह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके भाई चंदन सिंह को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वह जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share