Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सातों गांव में महिला ने फोन पर अपने पति से झगड़ा कर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सातों गांव निवासी श्रीराम के 30 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार की शादी खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन गाँव मे 28 वर्षीय प्रीती देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद प्रीती देवी अपने सास ससुर से अलग रहने लगी और पति शोनु राजस्थान प्रान्त के जोतपुर जनपद में प्राइवेट नौकरी करने चला गया।

बीती रात फोन पर पति-पत्नी के बीच झांगड़ा हो गया। पति की किसी बात से क्षुब्ध होकर प्रीति देवी ने सुबह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी पड़ोस में रह रहे उसके ससुर श्री राम को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने प्रीती देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By